Skip to main content
Loading page, please wait…
HomeCurrent AffairsEditorialsGovt SchemesLearning ResourcesUPSC SyllabusPricingAboutUPSC AI ToolsUPSC AI ToolAI for UPSCUPSC ChatGPT

© 2026 Vaidra. All rights reserved.

PrivacyTerms
Vaidra Logo
Vaidra

Top 7 items + smart groups

UPSC GPT
New
Mains Evaluator
Test Generator
Geography Lab
New
Current Affairs
Daily Solutions
Daily Puzzle

Version 2.0.0 • Built with ❤️ for UPSC aspirants

Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...

Text of PM’s speech at the launch of development works in Jharsuguda, Odisha

The PM’s Jharsuguda speech announced major infrastructure, welfare housing, and technology projects—including BSNL 4G, semiconductor units, and a Rs 70,000 crore ship‑building package—highlighting the government’s self‑reliance drive. These announcements are directly relevant for UPSC topics on economic development, po…
Prime Minister's Office Text of PM’s speech at the launch of development works in Jharsuguda, Odisha Posted On: 27 SEP 2025 3:53PM by PIB Delhi जय जगन्नाथ, जय मां समोलेई, जय माँ रामोचंडी। यहां कुछ युवा साथी बहुत सारी कलाकृतियां बनाकर के ले आए हैं, उड़ीसा में कलाप्रेम विश्वविख्यात है, मैं आप सबकी इस भेट सौगात को स्वीकार करता हूं और मेरे एसपीजी के साथियों को कहता हूं कि वो सारी चीजें आपसे कलेक्ट कर लें, आप अगर पीछे अपना नाम पता लिखेंगे, तो मेरी तरफ से चिट्ठी जरूर मिलेगी आपको। उधर भी पीछे कोई एक बच्चा कुछ लेकर के खड़ा है, उसके हाथ दुख जाएंगे, कब से कोई हाथ में लेकर वो भी जरा कलेक्ट कर लीजिए भई, कोई मदद कीजिए उनको। अगर आपने पीछे अपना नाम लिखा है, तो मैं आपको जरूर चिट्ठी लिखूंगा। मैं आपके इस प्यार के लिए इस कलाकृति को तैयार करने के लिए आप सब युवकों का, युवतियों का, छोटे-छोटे बालकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मंच पर उपस्थित उड़ीसा के राज्यपाल श्रीमान हरिबाबू जी, यहां के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी जुएल ओराम जी, डिप्टी सीएम प्रवती परिदा जी, कनक वर्धन सिंह देव जी, संसद में मेरे साथी बैजयंत पांडा जी, प्रदीप पुरोहित जी, उड़ीसा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल जी, मंच पर विराजमान अन्य महानुभाव। आज के इस कार्यक्रम में हमारे देश के कई केंद्रीय मंत्री और कई मुख्यमंत्री अलग-अलग स्थानों पर लाखों लोगों को साथ लेकर के हमारे साथ जुड़े हुए हैं, मैं उन सभी का भी अभिनंदन करता हूं। और यहां झारसुगुडा के मेरे भाई बहनों को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। आपके इस प्यार के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। ऐठी उपोस्थितो समस्त मान्यगण्यो व्यक्ति मानंकू मोर जुहार। साथियों, इस समय नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे पावन दिनों में मुझे मां समोलाई और माँ रामोचंडी की इस भूमि पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है, यहां बहुत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी पहुंची हैं। आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है, मैं आप सभी जनता जनार्दन को नमन करता हूं। भाइयों और बहनों, डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के समय उड़ीसा के आप लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था। ये संकल्प था विकसित उड़ीसा। और आज हम देख रहे हैं उड़ीसा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है। आज फिर एक बार उड़ीसा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए, हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्टस का काम शुरू हुआ है। आज से बीएसएनएल का नया अवतार भी सामने आया है। BSNL की स्वदेशी 4G सर्विसेस लॉन्च हुई हैं। देश के अनेक राज्यों में IIT के विस्तार का काम भी आज से शुरु हो रहा है। इसके अलावा, ओडिशा में शिक्षा, कौशल, और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ है। थोड़ी देर पहले ही बरहमपुर से सूरत के लिए आधुनिक अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है। और आप भी जानते हैं कि सूरत के साथ आपका जुड़ना कितना महत्वपूर्ण है, इस क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं होगा, कि जहां के लोग सूरत में न रहते हों, और कुछ लोग कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में जितनी उड़िया लोग हैं, उसके बाद सबसे ज्यादा उड़िया लोग गुजरात में रहते हैं, सूरत में रहते हैं। आज उनके लिए ये सीधी रेल सेवा शुरू हुई है। विकास के इन सारे कार्यों के लिए मैं आप सभी लोगों को, ओडिशा वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और आज सूरत में हमारे रेल मंत्री भी इसी कार्यक्रम में उपस्थित हैं वहां, सभी उड़िया बंधू वहां इकट्ठे हुए हैं। साथियों, भाजपा सरकार, गरीब की सेवा करने वाली, गरीब को सशक्त करने वाली सरकार है। हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। आज इस कार्यक्रम में भी हम इसके साक्षी बन रहे हैं। मुझे अभी यहां अंत्योदय गृह योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपने का अवसर मिला। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है, तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार अभी तक देश में चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री मोहन जी और उनकी टीम प्रशंसनीय कार्य कर रही है। आज भी करीब पचास हज़ार परिवारों को नए घरों की स्वीकृति मिली है। पीएम जनमन योजना के तहत भी ओडिशा में आदिवासी परिवारों के लिए 40 हजार से अधिक घर स्वीकृत किए गए हैं। यानी आदिवासियों में भी जो अति पिछड़े हैं, उनका एक बहुत बड़ा सपना आज पूरा होने जा रहा है। मैं अपने सभी लाभार्थी भाई-बहनों को अपनी मंगलकामनाएं देता हूं। साथियों, ओडिशा के सामर्थ्य पर, ओडिशा के लोगों की प्रतिभा पर, मुझे हमेशा से बहुत विश्वास रहा है। प्रकृति ने ओडिशा को बहुत कुछ दिया है। ओडिशा ने बहुत दशक गरीबी के देख लिए, लेकिन अब ये दशक ओडिशा के आप लोगों को समृद्धि की तरफ ले जाने वाला दशक है। ये दशक ओडिशा के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। और इसके लिए हमारी सरकार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट ओडिशा में ला रही है। केंद्र सरकार ने हाल में ही ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट की मंजूरी दी है। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि सेमीकंडक्टर जैसी आज की दुनिया की लेटेस्ट टेक्नॉलोजी वाली इंडस्ट्री कभी असम में लग सकती है, कभी ओडिशा में लग सकती है, लेकिन यहां के नौजवानों का सामर्थ्य है कि आज ऐसी ऐसी इंडस्ट्री आपके यहां आ रही है। चिप बनाने के लिए, ओडिशा में सेमीकंडक्टर पार्क भी बनने जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब, छोटी सी चिप, जो आपके फोन, टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, गाड़ी, ऐसी अनेक चीजों में अब चिप के बिना उस कोई भी instrument वहां जान ही नहीं रहती, जान चली जाती है, सारी जान उन चिप में ही होती है, और वो छोटी सी चिप जो इन सारे डिवायसिस में उपयोग होती है, वो अब हमारे ओडिशा में बनेगी। जरा जोर से बोलिए– जय जगन्नाथ। साथियों, हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर शिप तक, हर चीज में भारत आत्मनिर्भर हो। मैं जरा आपसे पूछना चाहता हूं, आप जवाब देंगे? मैं पूछूं तो जवाब देंगे? पूरी ताकत से देंगे? आप मुझे बताइये, भारत को आत्मनिर्भर होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? भारत को आत्मनिर्भर होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? भारत को आत्मनिर्भर होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? देखिये, हर देशवासी चाहता है कि अब हमारा देश किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हर चीज में भारत आत्मनिर्भर हो, और इसलिए पारादीप से लेकर झारसुगुडा तक, एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण हो रहा है। भाइयों और बहनों, जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो शिपबिल्डिंग यानी बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है। व्यापार हो, टेक्नॉलॉजी हो या फिर देश की सुरक्षा, शिप बिल्डिंग से हर जगह फायदा होता है। अपने जहाज होंगे, तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी। इसलिए बीजेपी की हमारी सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। हमने देश में ये बड़े-बड़े जहाज बनाने के लिए, शिप-बिल्डिंग के लिए सत्तर हज़ार करोड़ रुपए का पैकेज मंजूर किया है। इससे भारत में साढ़े चार लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा। ये पैसा, स्टील, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े अनेक छोटे, लघु-कुटीर ऐसे उद्योगों तक पहुंचने वाला है। इससे सबसे बड़ा लाभ मेरे नौजवानों को, मेरे देश के बेटे-बेटियों को होने वाला है, इससे लाखों नई नौकरियां बनेंगी, इसका बहुत अधिक लाभ हमारे ओडिशा को होगा, यहां की इंडस्ट्री, यहां के नौजवानों को इस रोजगार का लाभ फायदा होगा। साथियों, आज देश ने आत्मनिर्भरता की तरफ बहुत बड़ा कदम उठाया है। जब टेलीकॉम की दुनिया में 2G, 3G, 4G जैसी सेवाएं शुरू हुई, तो उनमें भारत बहुत पीछे रह गया था। और क्या चल रहा था वो भी आपको मालूम है, सोशल मीडिया पर कैसे कैसे चुटकुले चलते थे, 2जी, 3जी, और फिर पता नहीं क्या क्या लिखा जाता था। लेकिन भाइयों-बहनों, 2G, 3G, 4G इन सारी सर्विसेस की टेक्नोलॉजी के लिए भारत विदेशों पर ही निर्भर रहा। ऐसी स्थिति देश के लिए ठीक नहीं थी। इसलिए देश ने संकल्प लिया कि टेलीकॉम सेक्टर की ये जरूरी टेक्नोलॉजी देश में ही विकसित हो। हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे BSNL ने अपने ही देश में पूरी तरह स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है। अपनी मेहनत, अपनी लगन, अपनी कुशलता से BSNL ने नया इतिहास रच दिया है। और मैं इस काम में जुड़े हुए देश के नौजवानों को, उनकी टैलेंट को और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने जो बड़ा काम किया है, मैं उन सभी नौजवानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत की कंपनियों ने भारत को दुनिया के उन पांच देशों की सूची में ला खड़ा किया है, सुनिये, अब हम पांच देशों की सूची में आ गए हैं, जिनके पास 4G सर्विसेस शुरू करने की पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी है। साथियों, ये संयोग है कि आज BSNL अपनी स्थापना का 25वां वर्ष मना रहा है। और इस ऐतिहासिक दिन, BSNL और उसके सहयोगियों की मेहनत से आज भारत, ग्लोबल टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ये ओडिशा के लिए भी गर्व की बात है कि, आज झारसुगुड़ा से BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें करीब एक लाख, दोस्तों देश के लिए गर्व होगा, 1 लाख 4G टावर हैं। ये टावर देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की नई क्रांति लाने जा रहे हैं। 4G तकनीक के इस विस्तार से, देश भर में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। करीब 30 हजार ऐसे गांव, जहां हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा नहीं थी, वहां भी अब ये सुविधा मिलने जा रही है। साथियों, इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनने के लिए इन हजारों गांवों के लोग भी हमारे साथ जुड़े हुए हैं, हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा से, ये जो नई टेक्नॉलोजी है न, उसी के द्वारा वो हमें अभी सुन रहे हैं, हमें देख भी रहे हैं, और ये दूर दूर सीमा पर बसे गांव हैं। और हमारे संचार मंत्री, जो इस विभाग को देखते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भी असम से हमारे साथ अभी जुड़े हुए हैं। साथियों, BSNL की स्वदेशी 4G सर्विसेस का सबसे अधिक फायदा, मेरे आदिवासी क्षेत्रों को होगा, मेरे आदिवासी भाई-बहनों को होगा, दूर-दराज के गांवों को होगा, दूर-सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों को होगा। अब वहां के लोगों को भी बेहतरीन डिजिटल सेवाएं मिल जाएगी। अब गांव देहात के बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने में, दूर-सुदूर के किसान को अपनी फसल की कीमत का पता लगाने में, किसी मरीज को टेलीमेडिसीन के जरिए, आयुष्मान आरोग्य मंदिर से भी देश के बड़े से बड़े डॉक्टर से सलाह लेने में बहुत सुविधा हो जाएगी। इसका बहुत बड़ा फायदा, जो सीमा पर तैनात, हिमालय की चोटियों पर खड़े, रेगिस्तान में खड़े, हमारे फौजी भाई-बहनों को भी होगा। वो अब सुरक्षित कनेक्टिविटी से आपस में बात कर पाएंगे। साथियों, भारत पहले ही सबसे तेज 5G सर्विसेज को रोलआउट कर चुका है। BSNL के ये जो टावर्स आज शुरू हुए हैं, वो बहुत आसानी से 5G सर्विससेज के लिए भी तैयार हो जाएंगे। मैं BSNL को, सभी देशवासियों को, इस ऐतिहासिक दिन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथियों, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कुशल नौजवान और रिसर्च का शानदार वातावरण भी ज़रूरी है। इसलिए ये भी भाजपा सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। आज ओडिशा सहित पूरे देश में एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। हम देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक को भी आधुनिक बना रहे हैं। इसके लिए आज मेरिट नाम से एक स्कीम लॉन्च की गई है। इस स्कीम के तहत टेक्निकल एजुकेशन देने वाले संस्थानों पर हज़ारों करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे हमारे नौजवानों को अच्छी टेक्निकल एजुकेशन के लिए बड़े शहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। अपने ही शहर में उसे आधुनिक लैब बनाने, ग्लोबल स्किल सीखने और स्टार्ट-अप शुरू करने के अवसर मिलेंगे। साथियों, देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग, हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए आज इतना काम हो रहा है। रिकॉर्ड पैसा खर्च किया जा रहा है। वरना पहले क्या स्थिति थी, ये आप अच्छे से जानते हैं। कांग्रेस आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी। साथियों, 2014 में जब आपने हमें सेवा का मौका दिया, तो हमने देश को कांग्रेस के इस लूटतंत्र से भी बाहर निकाला। भाजपा सरकार में अब डबल बचत और डबल कमाई का दौर आया है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब हमारे कर्मचारी, व्यापारी और कारोबारी सिर्फ दो लाख तक की अगर कमाई कर लें, दो लाख की कमाई कर लें साल भर की, तो भी उनको इनकम टैक्स देना पड़ता था। ये कांग्रेस ने 2014 तक चलाया। लेकिन आज, जब आपने मुझे सेवा का मौका दिया, 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता। साथियों, अभी इस 22 सितंबर से देश में, ओडिशा में GST के नए रिफॉर्म भी लागू हुए हैं। इन सुधारों ने आप सभी को GST बचत उत्सव का उपहार दिया है। अब माताओं-बहनों के लिए रसोई चलाना और सस्ता हो गया है। जरूरत की अधिकतर चीजों के दाम बहुत कम हो गए हैं। मैं आपको एक उदाहरण से समझाता हूं। मान लीजिए, ओडिशा में एक परिवार, राशन और घर में जो जो चीजों की आवश्यकता होती है, अगर मान लो की सालभर में वो एक लाख रुपए खर्च करता है। हर महीना अगर 12-15 हजार रूपया खर्च करता है, तो साल भर का लाख रुपया खर्च हो जाता है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार, अगर आप एक लाख रूपया खर्च करते थे तो पच्चीस हजार रूपया, बीस से पच्चीस हजार रूपया टैक्स ले लेती थी। यानी एक लाख रूपया, आपको सवा लाख रूपया देना पड़ता था। साल 2017 में हमने पहली बार GST लाए और उसमें हमने आपका बोझ काफी कम किया, टैक्स कम किया, और हम अब दोबारा GST रिफार्म करके लाए, अब भाजपा सरकार ने इसको बहुत कम कर दिया है। अब एक लाख रुपए के सालाना खर्च पर एक परिवार को सिर्फ पांच-छह हज़ार रुपए ही देने होंगे। अब बताइये, कहां पच्चीस हजार और कहां 5-6 हजार। कांग्रेस राज की तुलना में आज, सालाना एक लाख रुपए के खर्च पर हमारे गरीब, सामान्य, मध्यम वर्ग के परिवारों की बीस-पच्चीस हज़ार रूपये की बचत पक्की हो गई है। साथियों, हमारा ओडिशा किसानों का प्रदेश है, किसानों के लिए भी GST बचत उत्सव बहुत शुभ है। कांग्रेस के जमाने में अगर किसान ट्रैक्टर खरीदता था, तो एक ट्रैक्टर पर उसको सत्तर हज़ार रुपए टैक्स चुकाना होता था। GST आने के बाद हमने टैक्स घटाया। अब GST का नया स्वरूप आया है, तो इससे उसी ट्रैक्टर पर सीधे करीब चालीस हज़ार रुपए की बचत किसान को होगी। एक ट्रैक्टर पर चालीस हजार रूपये बचत। धान रोपने के लिए किसान जो मशीन इस्तेमाल करते हैं, उस पर अब पंद्रह हज़ार रुपए की बचत होगी। इसी तरह पावर टिलर पर दस हजार तो, थ्रैशर पर पच्चीस हजार रुपए तक की बचत होगी। खेती-किसानी के ऐसे अनेक उपकरणों पर भाजपा सरकार ने टैक्स बहुत कम कर दिया है। साथियों, ओडिशा में बहुत बड़ी संख्या में हमारा आदिवासी समाज रहता है। ये आदिवासी समाज वन उपज पर आश्रित है, उससे रोजी-रोटी चलाता है। पहले ही हमारी सरकार, तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए काम कर रही है, अब इस पर GST भी बहुत कम किया गया है। इससे संग्राहकों को तेंदू पत्ता के और अधिक दाम मिलना पक्का हो गया है। साथियों, भाजपा सरकार आपको लगातार टैक्स में राहत दे रही है, आपकी बचत बढ़ा रही है, लेकिन कांग्रेस अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस की सरकारें अब भी आपको लूटने में जुटी है। और मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। मेरे पास सबूत है कि सारे देश के लोगों को इतना लाभ हो रहा है। जब हमने GST की नई दरें लागू कीं, तो सीमेंट से भी टैक्स कम कर दिया। हमारा मकसद यही था कि लोगों को अपना घर बनाने में, घर की मरम्मत कराने में, सीमेंट सस्ता होने से कम पैसा खर्च करना पड़े। 22 सितंबर के बाद, अब आप देखिए ये बयानबाजी करने वाले लोगों की करतूत देखिए, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, भांति-भांति की हमको गालियां देने की कांग्रेस को आदत पड़ गई है। लेकिन जब हमने जीएसटी का दाम कम किया तो पूरे देश में दाम कम हुआ, लेकिन कांग्रेस आम जनता को ये सुख देना नहीं चाहती है। पहले जब हमने डीजल-पेट्रोल में पैसा कम किया था, तो जहां जहां कांग्रेस की सरकारें थीं, उन्होंने ऊपर से दूसरा टैक्स लगाकर के उतना ही दाम रहने दिया और खुद तिजोरी भरकर के लूट का रास्ता खोल दिया। ऐसा ही हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने, जब हमारी सरकार ने सीमेंट का पैसा कम किया, तो उन्होंने अपना एक नया ही टैक्स लगा दिया। और इसलिए जो फायदा भारत सरकार हिमाचल के लोगों को देना चाहती थी, ये कांग्रेस की लूटबाज सरकार उसमें दीवार बनके खड़ी हो गई। इसलिए मैं कहता हूं, कांग्रेस की सरकार जहां भी रहेगी, वहां लोगों को लूटेगी, इसलिए देश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना ही है और उसके साथियों से भी बचकर रहना है। साथियों, GST के बचत उत्सव ने सबसे अधिक खुशी हमारी माताओं-बहनों को दी है। बहनों-बेटियों की सेवा, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसमें भी हम माताओं-बहनों के स्वास्थ्य पर बहुत जोर दे रहे हैं। साथियों, अपने परिवार के हित में एक मां त्याग करने में हमेशा सबसे पहले रहती है, मां का त्याग तो हम हमेशा देखते हैं। वो हर संकट अपने ऊपर लेती है, ताकि बच्चों पर बोझ न पड़े। मां अपनी बीमारी तक छुपा लेती है, ताकि उसके इलाज पर घर का खर्च ना हो। इसलिए ही जब हमने आयुष्मान भारत योजना शुरू की, तो इसका बहुत बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों, देश की महिलाओं को हुआ। उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। साथियों, मां स्वस्थ होगी तो परिवार सशक्त होगा, इसलिए इस 17 सितंबर से विश्वकर्मा जयंती से, हर मां के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान देशभर में चल रहा है। इसके तहत अभी तक देशभर में, ये आंकड़ा बहुत बड़ा है, अभी तक देश भर में आठ लाख से अधिक हेल्थ कैंप लगाए जा चुके हैं। इनमें अब तक 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं अपनी जांच करवा चुकी हैं। डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर, टीबी, सिकेल सेल अनीमिया, ऐसी अनेकों बीमारियों की जांच इनमें की जा रही है। मैं ओडिशा की सभी माताओं-बहनों-बेटियों से भी कहूंगा कि आप अपनी जांच ज़रूर करवाइएगा। साथियों, देश और देशवासियों के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए भाजपा समर्पण भाव से हमारी सरकारें निरंतर काम कर रही है। चाहे टैक्स में कमी हो या फिर आधुनिक कनेक्टिविटी, हम सुविधा और समृद्धि का रास्ता बना रहे हैं। इससे ओडिशा को बहुत फायदा हो रहा है। ओडिशा में आज छह वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं। करीब साठ रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। झारसुगुड़ा का वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट, आज देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। मिनरल्स और माइनिंग से अब ओडिशा को कहीं अधिक पैसा मिल रहा है। सुभद्रा योजना से भी ओडिशा की माताओं-बहनों को निरंतर सहायता मिल रही है। हमारा ओडिशा प्रगति पथ पर सवार हो चुका है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विकास का ये सिलसिला और तेज़ होगा। एक बार फिर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिये – भारत माता की जय! भारत माता की जय! भारत माता की जय! जय जगन्नाथ! जय जगन्नाथ! जय जगन्नाथ! बहुत-बहुत धन्यवाद। ***** MJPS/ST/DK (Release ID: 2172128)
Loading article...
Explore:Current Affairs·Editorial Analysis·Govt Schemes·Study Materials·Previous Year Questions·UPSC GPT
  1. Home
  2. Prepare
  3. Current Affairs
  4. Economy
  5. Micro & Sector-Specific
  6. Text of PM’s speech at the launch of development works in Jharsuguda, Odisha
GS360% Exam RelevanceMicro & Sector-Specific
Prelims
48%
Mains
52%
Login to bookmark articles
Login to mark articles as complete

Overview

Full Article

Read Original

Analysis

Related PYQs

No related PYQs linked to this article yet.

Related:Daily•Weekly

Loading related articles...

Loading related articles...

Tip: Click articles above to read more from the same date, or use the back button to see all articles.

Text of PM’s speech at the launch of devel... | UPSC Current Affairs

Related Topics

  • 📖Glossary TermGST